स्वतंत्रता दिवस🇮🇳 [15 अगस्त] उत्सव
आजादी के रंग में रंगा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नेरवा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नेरवा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां स्वतंत्रता दिवस। इस उपलक्ष पर मुख्य अतिथि के रूप मे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नेरवा के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ श्याम ठाकुर और सम्माननीय अतिथि के रूप में सूबेदार नंद लाल खागटा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरोज खागटा ने शिरकत की। इस उत्सव में ASI संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस विभाग दल और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नेरवा NSS इकाई के पूर्व अध्यक्ष रोहन केसटा उपाध्यक्ष साक्षी कामटा आर आर सी एंबेस्डर स्पर्श मिष्टा और अन्य कुछ सीनियर स्वयंसेवी ने विशेष अतिथि बने। स्वतंत्रता दिवस के इस उत्सव पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ श्याम ठाकुर और सम्माननीय अतिथि सूबेदार नंदलाल खागटा ने वैधानिक तरीके से ध्वजारोहण किया जिसमें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नेरवा एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर रमेश भारद्वाज और महाविद्यालय के अन्य शिक्षक गण भी मौजूद रहे। तत्पश्चात राष्ट्रीय गान किया गया और परेड कमांडर प्रिया नगराईक की अध्यक्षता में एनएसएस इ...







