सप्त दिवसीय आवासीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन की कार्यात्मक रिपोर्ट ।

सप्त दिवसीय आवासीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन की कार्यात्मक रिपोर्ट ।

09-03-2023

सभी स्वयंसेवकों के द्वारा सुबह की शुरुआत सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी के साथ शुरू हुई जिसमें सभी स्वयंसेवकों द्वारा भजन कीर्तन करते हुए महाविद्यालय के प्रांगण से गोद लिऐ क्षेत्र शिक्यार तक पैदल पदयात्रा की गई। ठीक 6:00 बजे सभी स्वयंसेवी ने वापस लौटकर महाविद्यालय के प्रांगण में व्यायाम ,योग ,ध्यान इत्यादि किया गया। जो कि 7:00 बजे तक चला। ठीक 7:00 बजे से 8:30 बजे तक सभी स्वयंसेवकों को परेड करवाई गई । और चारों समूहों के समूह संचालक चुने गए जिसमे विक्रम बत्रा समूह के समूह संचालक स्वयंसेवी मीनाक्षी, विपिन रावत समूह के स्वयंसेवी प्रियंका, सोमनाथ शर्मा समूह के स्वयंसेवी रंजन तथा सौरभ कालिया समूह के स्वयंसेवी निखिल चौहान बने।और साथ ही स्वयंसेवी अर्जुन जी को आज के दिन का कैंप कमांडर बनाया गया।
8:30 से 9:00 बजे तक सभी स्वयंसेवकों को व्यक्तिगत समय दिया गया।
ठीक 9:00 बजे से 9:30 बजे तक सभी स्वयंसेवकों को नाश्ता कराया गया।
महाविद्यालय के प्रांगण में एकत्रित करके उन्हें अलग-अलग समूह को अलग-अलग फील्ड वर्क वितरित किए गए।
ठीक 10:00 बजे से 12:00 बजे तक सभी ने अपने महाविद्यालय के भवन को साफ करने का जिम्मा उठाया। जिसमें सभी स्वयंसेवकों द्वारा पूरे भवन के चारों मंजिलों के कमरों और शौचालय को साफ किया गया ।
12:30 बजे तक सभी स्वयंसेवकों को आराम दिया गया। ठीक 12:30 बजे से 1:00 बजे तक सभी स्वयंसेवकों को भोजन कराया गया और 1:00 से 1:50 तक सभी स्वयंसेवकों को मंच प्रदान किया गया। ठीक 2:00 बजे शैक्षणिक सत्र में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा के संस्कृत भाषा के अध्यापक श्री संजीव शर्मा बतौर मुख्य अतिथि और रिसोर्स पर्सन मौजूद रहे। जिनका स्वागत एनएसएस इकाई कार्यक्रमअधिकारी प्रोफेसर दिनेश शर्मा और समस्त स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई।उसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने मुख्य अतिथि के साथ एनएसएस लक्ष्य गीत गाया तदुपरांत कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर दिनेश शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा तैयार की गई गतिविधियों को प्रस्तुत किया गया जिसमें 2 नुक्कड़, 3 एकल नृत्य और स्वयंसेवी ज्योति द्वारा ब्लड डोनेशन पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए। तदुपरांत मुख्य अतिथि अथवा रिसोर्स पर्सन श्री संजीव शर्मा द्वारा स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया गया
जिसमें उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को एक अनुशासित और उनके चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व निर्माण हेतु कुछ तत्व पर ध्यान केंद्रित किया ।उन्होंने समय का सदुपयोग करने और विद्यार्थी को एक कर्मठता एवं सुखो से विलग होकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आगे बढ़ने की प्रेरणा दी उन्होंने विद्यार्थी के पांच लक्षण कुछ इस प्रकार से बताएं कि काक चेष्टा बको ध्यानं श्वान निद्रा च अल्प हारेण गॄहत्यागी पंच विद्यार्थी लक्षण। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को बुरी संगत से बचने एवं समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। अंत में एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर दिनेश शर्मा और समस्त स्वयंसेवकों द्वारा मुख्य अतिथि अथवा रिसोर्स पर्सन श्री संजीव शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
तत्पशात ठीक 5:00 बजे स्वयंसेवकों का परेड सेक्शन शुरू हुआ।जिसने वरिष्ठ स्वयंसेवी कृष्ण शर्मा और स्पर्श मिष्ठा द्वारा सभी स्वयंसेवकों को परेड कराई और परेड तकनीक और ड्रिल इत्यादि सिखाया गया।
तथा 6:00 से 7:00 बजे तक सभी स्वयंसेवकों खेलकूद कराया गया और 7:00 से 8:00 बजे तक आरती भजन कीर्तन किए गए तत्पश्चात सभी स्वयंसेवकों को ठीक 8:30 बजे रात्रि भोज कराया गया। ठीक 9:30 बजे सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें वरिष्ठ स्वयंसेवी भी विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
तथा समूह क्रम में स्वयंसेवी ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी।अंत में स्वयंसेवी मनोज द्वारा दिन की कार्यात्मक रिपोर्ट पढ़ी गई । इसी के साथ सप्त दिवसीय विशेष आवासीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन का समापन उमंग व जोश के साथ किया गया।
धन्यवाद सहित,
NSS इकाई प्रमुख मीडिया प्रभारी और रिपोर्टर
स्वयंसेवी अजय शर्मा
Pared and Drill Session
Volunteers doing Field work
Volunteers having lunch

Deep Prajvalan Karte Resource person Sh. Sanjeev Sharma
Resource Person Guiding the All Volunteers
Program Officer and all Volunteers Presenting Samritichin to the Resource Person
Senior Volunteers Participating as a Special Guest in the Cultural Evening Session


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्वतंत्रता दिवस🇮🇳 [15 अगस्त] उत्सव

4th weekly report of Swachh Bharat 2.0 Campaign

सप्त दिवसीय आवासीय एनएसएस शिविर के पांचवे दिन की कार्यात्मक रिपोर्ट ।