सप्त दिवसीय आवासीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन की कार्यात्मक रिपोर्ट

सप्त दिवसीय आवासीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन की कार्यात्मक रिपोर्ट ।
08–03–2023,
सात दिवसीय आवासीय विशेष शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत सुबह सभी स्वयंसेवकों ने रंगो के त्यौहार होली के साथ रखने से शुरू हुई 5:00 बजे सभी स्वयंसेवी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाइयां । तत्पश्चात सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी के साथ शुरू हुई जिसमें सभी स्वयंसेवकों द्वारा भजन कीर्तन करते हुए महाविद्यालय के प्रांगण से ढूंढी माता मंदिर नेरवा तक पैदल पदयात्रा तक की गई। ठीक 6:00 बजे सभी स्वयंसेवी ने वापस लौटकर महाविद्यालय के प्रांगण में व्यायाम ,योग ,ध्यान इत्यादि किया गया। जो कि 7:00 बजे तक चला। दैनिक दिनचर्या के अनुसार
ठीक 7:00 बजे सभी स्वयंसेवकों को ग्रुप कोऑर्डिनेटर द्वारा तकनीक और कौशल सिखाया गया तदुपरांत ठीक 8:00 तक नए परेड कमांडर रजत जी द्वारा सभी समूह का समूह स्वयंसेवी प्रतिवेदन किया गया।
8:30 से 9:00 तक सभी स्वयंसेवकों आराम को व्यक्तिगत समय दिया गया। ठीक 9:00 बजे से 9:30 बजे तक सभी स्वयंसेवकों नाश्ता कराया गया।
महाविद्यालय के प्रांगण में एकत्रित करके उन्हें अलग-अलग समूह को अलग-अलग फील्ड वर्क वितरित किए गए।
ठीक 10:00 बजे 12:00 बजे तक सभी स्वयंसेवकों ने फील्ड वर्क शुरू किया जिसमें सभी स्वयंसेवकों द्वारा अपने महाविद्यालय के एनएसएस परिसर को साफ किया और उसमें भारत के मानचित्र को तीन रंगों में रंगा गया तथा साथ में बने एनएसएस लोगो को भी उसके निश्चित रंगों से रंगा गया। इसके साथ ही स्वयंसेवी द्वारा कचरा निपटान गड्ढा को बनाया गया।
12:30 बजे तक सभी स्वयंसेवकों को आराम दिया गया। ठीक 12:30 बजे से 1:00 बजे तक सभी स्वयंसेवकों को भोजन कराया गया और 1:00 से 1:50 तक सभी स्वयंसेवकों को मंच प्रदान किया गया।
ठीक 2:00 बजे सात दिवसीय आवासीय शिविर के दूसरे दिन का शैक्षणिक सत्र शुरू हुआ जिसमें श्री सुरेंद्र सिंह मेहता (जोकि मास्टर ट्रेनर मास्टर मास्टर एंड प्रोग्रेस फॉर्म ऑफ नेचुरल फार्मिंग हिमाचल प्रदेश) ने बतौर मुख्य अतिथि और रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की। जिनका एनएसएस इकाई नेरवा के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर दिनेश शर्मा ने बैज पहनाकर और इकाई के सभी स्वयंसेवकों ने एनएसएस क्लैप द्वारा गर्मजोशी से स्वागत व हार्दिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाननीय मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर और एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ की गई। कार्यक्रम में कुछ स्वयंसेवी द्वारा विविध प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां की गई। तदुपरांत कृषि रिसोर्स पर्सन श्री सुरेंद्र सिंह मेहता जीने प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा दे देने हेतु सभी स्वयंसेवकों प्रेरित किया उन्होंने हानिकारक रसायनिक उर्वरक से हो रहे नुकसान से अवगत करवाया। अपने वक्तव्य के अंतिम क्षणों में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए भविष्य में जैविक खेती करने करने हेतु प्रोत्साहित किया और अपनी मातृ भूमि को प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु प्रेरित किया । अंत में अंत में माननीय मुख्य अतिथि श्री सुरेंद्र सिंह मेहता जी को महाविद्यालय नेरवा, एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । और उसके पश्चात सभी स्वयंसेवक को चाय पान कराया गया ठीक 5:00 बजे सभी स्वयंसेवकों को परेड कराई गई जिसमें सभी को परेड कौशल तकनीक और ड्रिल इत्यादि सिखाई गई।
6:00 से 7:00 बजे तक खेलकूद सभी स्वयंसेवकों खेलकूद कराया गया और सात से 8:00 बजे तक आरती भजन कीर्तन किए गए तत्पश्चात सभी स्वयंसेवकों ठीक 8:30 बजे रात्रि भोज कराया गया। ठीक 9:30 बजे सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें समूह क्रम में स्वयंसेवी ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी और अंत में स्वयंसेवी अजय शर्मा द्वारा दिन की कार्यात्मक रिपोर्ट पढ़ी गई।इसी के साथ सप्त दिवसीय विशेष आज आवासीय एनएसएस शिविर के तृतीय दिन का समापन उमंग व जोश के साथ किया ।
धन्यवाद सहित 
NSS इकाई प्रमुख मीडिया प्रभारी और रिपोर्टर
स्वयंसेवी अजय शर्मा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्वतंत्रता दिवस🇮🇳 [15 अगस्त] उत्सव

4th weekly report of Swachh Bharat 2.0 Campaign

सप्त दिवसीय आवासीय एनएसएस शिविर के पांचवे दिन की कार्यात्मक रिपोर्ट ।